प्रशासनिक

जन शिकायत निस्तारण में जिले को प्रथम स्थान

जनपद के कुल- 27 थानों में से 23 थाने माह जुलाई के मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त

गाजीपुर। जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में लगातार दूसरी बार जनपद को प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल हुआ है।
उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का प्रभारी आईजीआरएस व समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों द्वारा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इससे जनपद गाजीपुर को प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
बताते चलें कि जनपद के कुल- 27 थानों में से 23 थाने माह जुलाई के मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किये। यह जनपद के लिए गौरव की बात है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button